Saturday, January 10, 2009

फूलों का मौसम आया


फूलों का मौसम आया‌‌‌‌‌

~~~~~~~~~~~~~~~~~
फूलों का मौसम आया

गुलाबी मौसम आया

खिले हुए है फूल

देखो तरह तरह के

रंग बिरंगे.........

तरह तरह के फूल

इन फूलों में हैं....

लाल पीले सफेद गुलाबी फूल

कितने सुंदर दिखते हैं....

यह तरह तरह के फूल

रोज इक बार इन फूलों में

डालो पानी समय समय पर खाद

तब देखो कितने अच्छे

दिखते और खिलते हैं यह फूल

मंदिर में भगवान को

चढ़ते यह फूल..........................

Friday, January 2, 2009

॰॰॰॰"गमले का फूल"॰॰॰॰


॰॰॰॰"गमले का फूल"॰॰॰॰


चढ़ जाऒ सीढ़ीयां

भले ही गिर जाऒ

गिरकर उठना ही

जिंदगी है

गिरकर डर जाना

पिछड़ना है

कोशिश करो

आगे बढ़ो

गमले लगा फूल

तभी हाथ आयेगा

हम देखे तों

रंगीन गमले

होटलों व घरों के

जिसमे तरह तरह के

फूल मनीप्लांट

सभी अपनी तरह

बढ़ना सिखा रहे हैं..

Friday, November 28, 2008

चुनाव का वायदा

ॅॅॅॅॅॅॅॅॅॅॅ
चुनाव का वायदा
ॅॅॅॅॅॅॅॅॅॅॅ
चुनाव के समय

हमने लोगों से
किए थे वायदे
कि मै
अगर जीत जाउंगा
तो ऐसा करुंगा
जब लोगों ने हम को
जीता दिया तब हमने
अपने वायदे को
भुला दिया
लोगों के लिये
कुछ नहीं किया
अपने लिये
बहुत कुछ कर लिया
अगले पांच वर्ष बाद ॰॰॰॰॰?

Monday, October 27, 2008

` मिट्टी का दिया `

मिट्टी का दिया
मिट्टी का दिया
कितना सुंदर है
यह मिट्टी का दिया
छोटा छोटा दिया
दिपावली के दिन
पूजा के दिन
पूजा के स्थान पर
घर के दरवाजे पर
जगमगाते दिया
एक दिया
अंधकार को
मिटाने के लिये
काफी है।

Friday, May 30, 2008

््् दो बच्चे ्््

््् दो बच्चे ्््
दो बच्चे, भाई-बहन
दो बच्चे खेल रहे हैं
ना घर है, ना कमरा
खुला आसमान के नीचे
आग की तरह धूप में
सुबह से शाम तक
बच्चे रहते हैं, वहां पर
रेत में मिट्टी में खेलते हैं
गरीब मजदूर
के बच्चे, मां बाप
काम कर रहे हैं
बच्चे मां बाप को देख रहे हैं
कि मां-बाप जल्दी से
हमें घर ले चलो
अब तो शाम हो गई है
््््््््््््््््

Tuesday, May 6, 2008

कच्चे आम

कच्चे आम
आम के पेड़ में
लगे हुए हैं
कच्चे आम
कुछ छोटे छोटे आम
कुछ बड़े बड़े आम
हरे हरे रंग के आम
कितने अच्छे दिख रहे हैं
लागे हुए कच्चे आम
हरे रंग के पत्तों के बीच
अच्छे लगते हैं
कच्चे कच्चे आम
बच्चे तोड़ते हैं आम
मन भावन कच्चे आम

Saturday, January 19, 2008